भारत

मध्य प्रदेश में भाजपा ने एक भी वादा नहीं किया पूरा: जीतू पटवारी

jantaserishta.com
28 March 2025 2:01 PM IST
मध्य प्रदेश में भाजपा ने एक भी वादा नहीं किया पूरा: जीतू पटवारी
x
सीधी: मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता इन दिनों विंध्य क्षेत्र के दौरे पर हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश में सारी व्यवस्था चरमरा जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में क‍िया गया एक भी वचन पूरा नहीं किया।
सीधी प्रवास के दौरान पटवारी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। यही कारण है कि सभी वर्ग से जुड़े लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी, किसान, युवा, बेरोजगार सभी आंदोलित है। बात चौथे स्तंभ की करें, तो पत्रकारों तक को सड़क पर उतरना पड़ा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पर माफियाओं का कब्जा हो गया है। एक साल में इस सरकार का भ्रष्टतम चेहरा सामने आ गया है। गूगल पर सर्च करने पर राज्य सरकार की तस्वीर सामने आ जाती है। देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है राज्य की। दुष्कर्म के सबसे ज्यादा आरोपी भाजपा में हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में सबसे ज्यादा लिप्त भाजपा के नेता हैं।
राज्य विधानसभा में कांग्रेस की भूमिका को लेकर किए गए सवाल के जवाब में पटवारी ने कहा कि कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है। सरकार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के विधायक भी आरोप लगा रहे है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भी राज्य सरकार के रवैये की आलोचना की और कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। हर वर्ग त्रस्त है।
इससे पहले रीवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं, किसानों और युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में प्रदेश सरकार नाकाम है। किसानों के साथ अन्याय और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना इस सरकार की दिनचर्या बन गई है। कांग्रेस इन वर्गों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी और उन्हें उनका हक अवश्य दिलाएगी।
पटवारी ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र का तकाजा है कि किसानों के हित में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जान भी देनी पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। मप्र सरकार लैंड पूलिंग एक्ट के तहत किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। सरकार ने 50 हजार रुपये वर्ग फुट वाली जमीन 100-200 रुपये के हिसाब से खरीदी, बिना मुआवजा दिए सरकार ने किसानों की जमीन ले ली। यह किसानों के साथ अन्याय और धोखा है। जमीन खरीदी में राजेंद्र शुक्‍ला की हिस्सेदारी चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story