भारत

BJP ने ध्वस्त किए सारे समीकरण: अब जश्न की बारी, इतने बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम

jantaserishta.com
10 March 2022 2:32 PM IST
BJP ने ध्वस्त किए सारे समीकरण: अब जश्न की बारी, इतने बजे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है. अब तक के रूझानों में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में वापसी करती हुई नजर आ रही है. यूपी में दोबारा वापसी लगभग तय हो जाने के बाद अब पार्टी में जश्न की तैयारी भी शुरू हो गई है. आज शाम प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे. यहां वो कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि आज शाम ही बीजेपी संसदीय दल की बैठक भी हो सकती है. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ भी शाम को 5 बजे लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story