भारत

भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस की नई गारंटी स्कीम के प्रचार पर रोक लगाने की मांग की

jantaserishta.com
16 April 2024 5:28 PM IST
भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस की नई गारंटी स्कीम के प्रचार पर रोक लगाने की मांग की
x
नई दिल्ली: भाजपा ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस द्वारा क्यूआर कोड के जरिए वोटर्स को लुभाने के लिए देशभर में प्रचार किए जा रहे नई गारंटी स्कीम के प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।
चुनाव आयोग से मुलाकात करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस की नई गारंटी स्कीम के प्रचार अभियान को मतदाताओं को रिश्वत देने का प्रयास बताया। उन्होंने कांग्रेस पर यह भी कटाक्ष किया कि कांग्रेस यह जानती है कि यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने के बराबर है, वह चुनाव जीतने नहीं जा रही है बल्कि इस बार के चुनाव में तो कांग्रेस का सीटों का आंकड़ा सबसे कम रहने जा रहा है तो फिर कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे वायदे क्यों कर रही है।
भाजपा नेता ओम पाठक ने बताया कि कांग्रेस ने पिछले सप्ताह से देशभर में जो प्रचार अभियान शुरू किया है, उसी तरह का प्रचार अभियान पिछले वर्ष राजस्थान विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने चलाया था, जिस पर चुनाव आयोग ने उस समय रोक लगा दिया था। उन्होंने चुनाव आयोग से उसी आधार पर इस बार भी कांग्रेस के इस प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है। पाठक ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के समय इस तरह के प्रचार अभियान के कारण चुनाव आयोग की भर्त्सना मिलने के बावजूद कांग्रेस एक बार फिर से उसी तरह का अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि इस प्रचार अभियान के जरिए कांग्रेस देश के वोटर्स को ऐसा बताने की कोशिश कर रही है जैसे कि वह देश के लोगों को कुछ दे रही है और उसके बदले उनके नाम और उनके पर्सनल डिटेल्स कांग्रेस लोगों से ले रही है। चुनाव आयोग को त्वरित कार्रवाई कर इस पर रोक लगाना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story