भारत

बीजेपी को बहुमत! यूपी में बीजेपी 270 के पार, लेकिन अपनी सीट से पीछे चल रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

jantaserishta.com
10 March 2022 12:06 PM IST
बीजेपी को बहुमत! यूपी में बीजेपी 270 के पार, लेकिन अपनी सीट से पीछे चल रहे डिप्टी सीएम केशव मौर्य
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सिराथू विधानसभा सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं. सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल को अभी तक 17431 वोट, केशव प्रसाद मौर्य को 14135 वोट मिले हैं. एक तरफ डिप्टी सीएम अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं, तो बीजेपी राज्य में बंपर सीटों के साथ सत्ता में बरकरार रह रही है अभी तक बीजेपी 270 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है.

अयोध्या की अलग-अलग सीटों का हाल..
अयोध्या विधानसभा: बीजेपी प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता 10186 वोट से आगे, सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पीछे.
रुधौली विधानसभा: भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव 4964 मतों से आगे, सपा प्रत्याशी आनंद सेन पीछे.
बीकापुर विधानसभा: भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित सिंह चौहान 6872 मतों से आगे, सपा प्रत्याशी फिरोज खान गब्बर पीछे.
गोसाईगंज विधानसभा: सपा प्रत्याशी अभय सिंह 3007 मत से आगे, भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी पीछे.
मिल्कीपुर विधानसभा: सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद 966 मतों से आगे, भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा पीछे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story