
x
अगरतला (आईएएनएस)| पहले राउंड के मतगणना के बाद त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों में से 49 पर सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा और कांग्रेस के उम्मीदवारों में कड़ा मुकबला है। बोरडोवली, रामनगर, खैरपुर, मजलिशपुर, बदरघाट, मोहनपुर, नलचर, विशालगढ़ सहित 20 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि प्रतापगढ़, बरजाला, बामुटिया, बेलोनिया, हृषमुख, सबरूम, बागबासा, सोनमुरा सहित 13 सीटों पर माकपा आगे चल रही है।
वाम दलों के साथ सीट बंटवारे के समायोजन में 16 फरवरी के विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अगरतला, बनमालीपुर, पबियाचारा, कैलाशहर, धर्मनगर सहित छह सीटों पर आगे चल रही है।
जनजातीय आधारित टिपरा मोथा पार्टी नौ सीटों पर आगे चल रही है, जिनमें सिमना, संतिर बाजार, रायमावल्ली, चारिलम शामिल हैं।
वहीं, कंचनपुर सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।
एक चुनाव अधिकारी ने कहा, पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में रखे वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि पूरे त्रिपुरा में 21 स्थानों पर 60 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है।
त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे, जहां 28.14 लाख मतदाताओं में से 89.95 प्रतिशत ने 31 महिलाओं सहित 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
Tagsत्रिपुरात्रिपुरा चुनावविधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनावTripuraTripura ElectionAssembly Election 2023Tripura Assembly Election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





