भारत

सुबह टहलने निकले भाजपा पार्षद को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर, VIDEO

jantaserishta.com
17 Sept 2024 10:37 AM IST
सुबह टहलने निकले भाजपा पार्षद को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर, VIDEO
x
इलाके में सनसनी फैल गई.
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जिले में लाइनपार थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। भाजपा पार्षद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है। पुलिस ने घटना के संबंध में लोगों और परिजनों से पूछताछ की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाइनपार थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी अलीम उर्फ भोला नगर निगम के वार्ड संख्या 48 से भाजपा के पार्षद हैं। भाजपा पार्षद भोला आज सुबह टहलने निकले थे। जब लेबर कॉलोनी के ओवरब्रिज पर वह पहुंचे तो इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी और फरार हो गए। गोली लगने के कारण वह रोड पर गिर गए।
वहीं पार्षद के बेटे आबिद ने बताया कि उनके पिता रोजाना टहलने के लिए जाते हैं। कुछ लोग हमारे घर पहुंचे और उन्होंने बताया कि पार्षद अलीम गंभीर हालत में जमीन पर पड़े हैं। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे तो हमने उन्हें गंभीर हालत में पाया। उनके एक गोली पैर और दूसरी कमर के पास लगी है। हमलावर कौन हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि अलीम सुबह टहलने के लिए निकले थे। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story