भारत

यूपी में आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक

Nilmani Pal
2 March 2024 12:56 AM GMT
यूपी में आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक
x

यूपी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक शनिवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से होगी। बैठक में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा। फिर नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। इसके अलावा योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही बाकी बची लोकसभा सीटों को लेकर मंथन हो सकता है।

कोर कमेटी की बैठक पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास या पार्टी के राज्य मुख्यालय पर होने की संभावना है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।

रविवार को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की महीनों से चल रही चर्चाओं पर जल्द विराम लग सकता है। पिछले साल ओम प्रकाश राजभर के दोबारा एनडीए का हिस्सा बनने के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं शुरू हो गई थी। फिर दारा सिंह चौहान के पाला बदल ने इन्हें हवा दे दी। फिर भी मामला लटका रहा। जानकारों का कहना है कि भाजपा तब रालोद को भी साथ लाने की कवायद कर रही थी। अब रालोद भी एनडीए का हिस्सा है। राज्यसभा चुनाव में रालोद अपनी पहली परीक्षा में पास भी हो चुका है। इसी महीने में तीसरे सप्ताह तक लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की संभावना है।

Next Story