भारत
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने भ्रष्टाचार को सदाचार में बदला: कमलनाथ
jantaserishta.com
8 Sept 2023 11:49 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगामी चुनाव के लिए भ्रष्टाचार और कमीशनराज को बड़ा मुददा बना रही है और अब प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार को सदाचार बनाने का आरोप लगाया है। वहीं शिवराज सरकार के राज को कमीशनराज करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, "मध्य प्रदेश की मिस्टर कमीशन राज सरकार वैसे तो अपने भ्रष्टाचार के लिए जगत विख्यात है लेकिन अब उसने भ्रष्टाचार को ही सदाचार घोषित करने का कानूनी तरीका निकाल लिया है।"
उन्होंने आगे कहा, "शिवराज सरकार में ठेका कमीशन में कोई दिक्कत न आए इसके लिए भ्रष्टाचार की रफ्तार तीन गुनी करने का आदेश निकाला गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की प्रमुख अधोसंरचना योजनाओं में पहले जहां 10 लाख से अधिक की निविदा पर प्रथम आमंत्रण के लिए 30 दिन और द्वितीय आमंत्रण के लिए 15 दिन का समय लगता था, अब यह अवधि घटाकर क्रमशः 10 दिन और सात दिन कर दी गई है।"
कमलनाथ ने आगे कहा, "इसका सीधा मतलब है कि शिवराज सरकार न सिर्फ भ्रष्टाचार करना चाहती है बल्कि भ्रष्टाचार की रफ्तार को कई गुना बढ़ा देना चाहती है ताकि सत्ता के आखिरी एक-डेढ़ महीने में राजकोष को जी भर के लूट सकें। यह आदेश बताता है कि कमीशन राज सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण ही नहीं दे रही बल्कि मिस्टर कमीशनराज खुद ही सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





