भारत

भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवार नजरबंद

jantaserishta.com
7 May 2024 5:37 PM IST
भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवार नजरबंद
x
तीनों उम्मीदवार पुलिस लाइन में हैं।
मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से पुलिस ने भाजपा, कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों को नजरबंद किया है। तीनों उम्मीदवार पुलिस लाइन में हैं।
राज्य में लोकसभा की नौ सीटों पर तीसरे चरण में मतदान हो रहा है। इनमें से एक सीट मुरैना है, जो कड़े मुकाबले वाली मानी जा रही है। यहां भाजपा ने शिवमंगल सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया है तो उनके सामने कांग्रेस ने सत्यपाल सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है। बसपा से रमेश गर्ग मैदान में हैं और उन्होंने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
पुलिस प्रशासन ने इन तीनों उम्मीदवारों को पुलिस लाइन में नजरबंद किया है। उम्मीदवारों का कहना है कि सोमवार की शाम को प्रशासन की ओर से उन्हें फोन आया था और पुलिस लाइन पहुंचने के लिए कहा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story