
x
नई दिल्ली: भाजपा ने सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान की आलोचना करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की तुलना हिटलर से की है।
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस प्रकार से हिटलर ने यहूदियों का नरसंहार किया, उसी प्रकार से उदयनिधि स्टालिन की यह सुविचारित टिप्पणी शुद्ध घृणास्पद भाषण है और भारत की 80 प्रतिशत आबादी, जो सनातन धर्म का पालन करती है, के नरसंहार का आह्वान है। भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हिटलर और उदयनिधि स्टालिन की तस्वीरों और बयानों को शेयर करते हुए लिखा है, "हिटलर ने यहूदियों का जिस प्रकार वर्णन किया और उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म का जो वर्णन किया, उसमें अद्भुत समानता है। हिटलर की तरह, स्टालिन जूनियर ने भी मांग की, कि सनातन धर्म को खत्म कर दिया जाए।
हम जानते हैं कि कैसे नाजी नफरत की परिणति नरसंहार में हुई, जिसमें लगभग 6 मिलियन यूरोपीय यहूदी और कम से कम 5 मिलियन अन्य सोवियत युद्ध कैदी और अन्य पीड़ित मारे गए। उदय स्टालिन की सुविचारित टिप्पणी शुद्ध घृणास्पद भाषण है और भारत की 80 प्रतिशत आबादी, जो सनातन धर्म का पालन करती है, के नरसंहार का आह्वान है।"
भाजपा ने विपक्षी दलों के गठबंधन को आई.एन.डी.आई. गठबंधन करार देते हुए गठबंधन में शामिल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के रवैये की आलोचना करते हुए आगे कहा, "स्टालिन के समर्थन में कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन का समर्थन सबसे अधिक निराशाजनक है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





