भारत
प्रदूषण की समस्या भयावह: दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए भाजपा ने सीएम केजरीवाल की तुलना हिटलर से की, देखें वीडियो
jantaserishta.com
5 Nov 2022 10:59 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को भयावह बनाने का आरोप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाते हुए भाजपा ने उनकी तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए भाजपा ने दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर केजरीवाल की तुलना हिटलर से करने वाले पोस्टरों को लगाकर दिल्ली के सीएम पर सीधा निशाना साधा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हिटलर के बाद विश्व का दूसरा शासक बताया गया है जिसने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया है।
केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए इस पोस्टर को भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, केजरीवाल दूसरे शासक हैं, जिन्होंने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया। हिटलर पहला था.. हम जिस समय में रह रहे हैं यह उस समय की एक गंभीर याद दिलाता है।
मालवीय ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए आगे लिखा कि इस प्रलय के लिए हिटलर को जिम्मेदार मानते हुए फटकार लगाई गई थी लेकिन अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक प्रेस कांफ्रेंस कर इससे बरी हो जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए केजरीवाल को जवाबदेह बनाने की जरूरत है।
Kejriwal is second ruler who converted his city into a Gas Chamber, Hitler was first pic.twitter.com/s7yU0P6wac
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) November 5, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





