भारत
पंचायत चुनाव हिंसा की जांच के लिए भाजपा की कमेटी आज करेगी पश्चिम बंगाल का दौरा
jantaserishta.com
12 July 2023 11:34 AM IST

x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बनाई गई पार्टी के 4 नेताओं की फैक्ट्स फाइंडिंग कमेटी बुधवार को पश्चिम बंगाल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
बंगाल रवाना होने से पहले इस फैक्ट्स फाइंडिंग कमेटी के संयोजक पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की निंदा करते हुए यह उम्मीद जताई कि राज्य की ममता बनर्जी सरकार उन्हें जांच के लिए हिंसाग्रस्त इलाकों में जाने देगी और साथ ही पीड़ित एवं प्रभावित लोगों एवं परिवारों से मुलाकात भी करने देगी।
आपको बता दें कि नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए 10 जुलाई को पार्टी के 4 नेताओ की फैक्ट्स फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर एवं सांसद सत्यपाल सिंह, राजदीप रॉय और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद रेखा वर्मा को इस कमेटी का सदस्य बनाया गया है। भाजपा नेताओं की यह चार सदस्यीय फैक्ट्स फाइंडिंग कमेटी आज पश्चिम बंगाल में हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करेगी जहां पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के कारण कई लोग मारे गए हैं।
भाजपा नेता हिंसा से पीड़ित एवं प्रभावित लोगों एवं परिवारों से मुलाकात करने का भी प्रयास करेंगे। हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने और प्रभावित लोगों से मुलाकात करने के बाद भाजपा नेताओं की यह चार सदस्यीय कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगी।
Tagsपश्चिम बंगाल पंचायत चुनावपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़पश्चिम बंगाल बीजेपीबीजेपीwest bengal panchayat electionwest bengalwest bengal newswest bengal bjpbjp
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





