भारत
Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा में दोबारा से बनने जा रही है भाजपा गठबंधन की सरकार?
jantaserishta.com
2 March 2023 11:44 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| त्रिपुरा में जारी मतगणना में भाजपा गठबंधन राज्य के सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभर कर सामने आया है। हालांकि इसके बावजूद भाजपा गठबंधन को वर्तमान हालात में एक और विधायक के समर्थन की जरूरत है। हालांकि राज्य में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है वैसे वैसे आंकड़ों में भी बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार राज्य के सभी 60 सीटों पर चल रही मतगणना में भाजपा को 29 सीटों पर और उसके सहयोगी आईपीएफटी को एक सीट पर बढ़त है। यानी भाजपा गठबंधन फिलहाल राज्य में 30 सीटों पर आगे नजर आ रही है, हालांकि 60 सदस्यीय विधान सभा में सरकार बनाने के लिए 31 का आंकड़ा होना जरूरी है।
वहीं लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन की बात करें तो सीपीएम फिलहाल 12 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। यानी इस गठबंधन का आंकड़ा फिलहाल 17 तक ही पहुंचता नजर आ रहा है।
वहीं प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा की पार्टी टिपरा मोथा 12 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर निर्दलीय की बढ़त बनी हुई है।
Tagsत्रिपुरात्रिपुरा न्यूज़त्रिपुरा चुनावबीजेपी त्रिपुराभाजपा गठबंधनTripuraTripura NewsTripura ElectionBJP TripuraBJP Alliance
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





