भारत

संसद के गलियारे में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को मिला स्थाई ठिकाना, अटल-आडवाणी दोनों का लगा है नेम प्लेट

jantaserishta.com
20 July 2021 11:08 AM IST
संसद के गलियारे में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा को मिला स्थाई ठिकाना, अटल-आडवाणी दोनों का लगा है नेम प्लेट
x

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अब संसद को कॉरिडोर में एक स्थाई ऑफिस मिल गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी संसदीय दल कार्यालय के ठीक बगल का कमरा नम्बर 4 में अब नड्डा के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। बता दें कि ये कमरा पिछले 2 साल से किसी उपयोग में नहीं था।

दरअसल साल 2004 प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद ये कमरा अटल बिहारी बाजपेयी को बतौर NDA अध्यक्ष मिला था लेकिन वह इसका उपयोग नहीं करते थे। फिर बाद में बीजेपी के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने इस कमरे का इस्तेमाल किया और 2019 मई तक इसका उपयोग किया गया। इसके बाद आडवाणी के सक्रिय राजनीति से अलग होने के बाद से ये कमरा खाली पड़ा है।
बता दें कि इस कमरे के बाहर आज भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के सम्मान में उन दोनों का नेम प्लेट लगा हुआ है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story