भारत

बीजेपी ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, इनको मिली कमान

jantaserishta.com
12 March 2021 12:38 PM IST
बीजेपी ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, इनको मिली कमान
x
नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चिट्ठी भी जारी की गई है.

देहरादून. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद बीजेपी ने अब अपना प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है. बीजेपी ने बंशीधर भगत को हटाकर मदन कौशिक को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. कहा जा रहा है कि बंशीधर को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी. बता दें कि मदन कौशिक ने शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मुलाकात भी की थी.

बीजेपी महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चिट्ठी भी जारी की गई है. चिट्ठी में लिखा गया है कि विधायक मदन कौशिक को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
आज कैबिनेट का विस्तार
आज शाम उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार भी किया जाएगा. शाम पांच बजे राजभवन में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.
इन्हें बनाया जा सकता है मंत्री
तीरथ सिंह मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह दी जा सकती है. जिन विधायकों के मंत्री बनने में नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला, दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत का नाम शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story