भारत

BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, देखें पूरी सूची

jantaserishta.com
15 Jan 2022 1:24 PM IST
BJP Candidates List 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, देखें पूरी सूची
x

UP Election BJP Candidates List 2022: देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है. आज बीजेपी ने अपने 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथु से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में करीब 170 सीटों पर उम्मदीवारों के नाम पर चर्चा की थी.

बीजेपी ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 सीटों पर और दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है. इस लिस्ट में 63 सिटिंग विधायकों को फिर से टिकट मिला है. जबकि 21 नए उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का मौका मिला है.


सीएम योगी- गोरखपुर शहर
केशव प्रसाद मौर्या- सिराथु (प्रयागराज)
मथुरा- श्रीकांत शर्मा
नोएडा- पंकज सिंह
हस्तीनापुर- दिनेश खटीक
मेरठ- कमल दत्त शर्मा
सरधना- संगीत सोम
मेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमर
हापुड़- विजय पाल
गढ़- हरेंद्र चौधरी
देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा यूपी- बीजेपी
इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''योगी जी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है. बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं. मैं दावे से कह सकता हूं कि योगी जी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है. आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं. जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था, आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा है.''
विधायकों के बीजेपी छोड़ने से पार्टी बैकफुट पर
योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी और उनके समर्थक विधायकों के बीजेपी छोड़ने और समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से पार्टी बैकफुट पर है.
10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story