भारत

दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों ने पार्कों में जाकर मॉर्निंग वॉक करने वालों से मांगा समर्थन

jantaserishta.com
16 May 2024 10:33 AM IST
दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों ने पार्कों में जाकर मॉर्निंग वॉक करने वालों से मांगा समर्थन
x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में फिर से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर चुनाव जीतने के मिशन में जुटी भाजपा के नेताओं और पार्टी उम्मीदवारों ने गुरुवार सुबह अलग-अलग इलाकों के पार्कों में जाकर मॉर्निंग वॉक और योग करने वालों तथा टहलने वाले लोगों से समर्थन मांगा।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज, दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न पार्कों में जाकर लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।
पार्क में जाकर चुनाव प्रचार करने के बाद सचदेवा ने एक बार फिर से एनडीए गठबंधन के 400 पार के नारे को दोहराते हुए दावा किया कि भाजपा दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतने जा रही है। बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस और आप के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों और विकसित भारत के संकल्प के लिए वोट करने जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story