भारत
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा
jantaserishta.com
11 March 2024 3:41 PM IST

x
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा
पटना: बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय सहित भाजपा के सभी तीन प्रत्याशियों ने विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया। इनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
भाजपा के तीनों प्रत्याशी मंगल पांडेय, अनामिका सिंह और मोहन लाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे और नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर एनडीए घटक दल के कई नेता भी उपस्थित रहे।
इससे पहले एनडीए की ओर से जदयू के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा खालिद अनवर तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष कुमार सुमन नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके हैं। बिहार में विधान परिषद की रिक्त होने वाली 11 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन भरने का सोमवार को आखिरी दिन रहा। 21 मार्च को इन सीटों के लिए मतदान होंगे।
विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल मई में पूरा होने वाला है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, संजय झा, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, भाजपा के शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन, भाजपा नेता मंगल पांडेय, राजद नेता रामचंद्र पूर्वे, जदयू नेता खालिद अनवर, रामेश्वर महतो और भाजपा नेता संजय पासवान शामिल हैं।
Tagsबिहारविधान परिषदबिहार विधान परिषद चुनावBiharLegislative CouncilBihar Legislative Council Election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





