केंद्रीय राज्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार के काफिले पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री और मौजूदा बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के काफिले पर पथराव किया गया है. बताया जा रहा है कि संजीव बालियान के काफिले में हमला, प्रचार के दौरान प्रचार वाहन की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है. यह घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र के मडगांव में हुई है.
खतौली क्षेत्र के गांव मढकरीमपुर में शनिवार देर शाम चुनावी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के काफिले पर कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। काफिले में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इसे लेकर गांव में हंगामा हुआ। घटना तब हुई जब भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में ग्राम प्रधान के आवास पर स्वागत कार्यक्रम चल रहा था। घटना के बाद पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





