
x
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राहुल लोधी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के उम्मीदवार राहुल लोधी गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल के अलावा विधायक गोपाल भार्गव और जयंत मलैया के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
दमोह संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव प्रह्लाद पटेल ने जीता था। मगर, 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने नरसिंहपुर से मैदान में उतारा और वह वहां से विधायक निर्वाचित हुए। वर्तमान में वह मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
दमोह में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने जहां राहुल लोधी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने तरवर लोधी को उम्मीदवार बनाया है। तरवर लोधी को अभी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव हार मिली थी।
Tagsदमोहभाजपा प्रत्याशीराहुल लोधीराहुल लोधी नामांकनDamohBJP candidateRahul LodhiRahul Lodhi nomination
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





