भारत
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी प्रचार के लिए पहुंचे देवप्रयाग के नैनीसैण, मिला नारी शक्ति का समर्थन
jantaserishta.com
7 April 2024 3:05 PM IST

x
देवप्रयाग: उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी अपने चुनाव-प्रचार में जोर शोर से लगे हुए हैं। वह रविवार को अपने चुनाव-प्रचार के लिए टिहरी जनपद की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नैनीसैण में मातृशक्ति ने उनको आशीर्वाद देते हुए उनका स्वागत किया।
जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने जनता से उनके समर्थन में वोट की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि, यह दृश्य उत्साह का है, अपने भारत को, अपने गढ़वाल को उन्नत करने के सपने का है। संपूर्ण चुनावी यात्रा में जनता प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल और उस कार्यकाल में विकसित भारत के रोड मैप को अंगीकार कर चुकी है। लोक कल्याणकारी सरकार की इससे बढ़कर और क्या कमाई हो सकती है, जब आमजन के भीतर सरकार के प्रति सम्मान और विश्वास हो। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय नेता विनोद कंडारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





