भारत

अरविंद केजरीवाल पर हमला करा सकती है बीजेपी, संजय सिंह का बड़ा आरोप

jantaserishta.com
20 May 2024 11:00 PM IST
अरविंद केजरीवाल पर हमला करा सकती है बीजेपी, संजय सिंह का बड़ा आरोप
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी केजरीवाल पर जानलेवा हमला करवाने की साजिश रच रही है। आप नेता ने कहा, “केजरीवाल के जेल से बाहर आने से बीजेपी बौखलाई हुई है। अब ये लोग केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। देश के गृह मंत्री तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही सवाल उठा रहे हैं।“
उन्होंने आगे कहा, “केजरीवाल के जेल से बाहर आने से बीजेपी इतनी बौखलाई हुई है कि ये लोग उन्हें किसी भी प्रकार की हानि पहुंचा सकते हैं। बीजेपी अब केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने की तैयारी में है।“
संजय सिंह ने कुछ मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरे शब्द लिखे जाने का दावा करते हुए कहा, “अब लोग मेट्रो स्टेशन पर लिखकर हमला करने की धमकी दे रहे हैं। अगर केजरीवाल पर हमला होगा, तो इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार होगी।“ उन्होंने कहा कि बीजेपी केजरीवाल को किसी भी तरह खत्म करने की साजिश रच रही है। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बीते दिनों उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी थी। बीजेपी ने कोर्ट के इस फैसले पर सवाल भी उठाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story