भारत
भाजपा ने राहुल गांधी को नए जमाने का 'रावण' बताया, जारी किया पोस्टर
jantaserishta.com
5 Oct 2023 3:13 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा ने राहुल गांधी को नए जमाने का रावण बताते हुए पोस्टर जारी कर उन्हें धर्म और राम विरोधी बता दिया है। भाजपा ने जॉर्ज सोरोस पर भी निशाना साधते हुए यह आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का एकमात्र लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है।
भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राहुल गांधी का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें उनके 7 सिर दिखाए गए हैं और उसके ऊपर लिखा गया है - 'भारत खतरे में है।' राहुल गांधी की 7 सिरों वाली तस्वीर के नीचे अंग्रेजी भाषा के बड़े अक्षरों में 'रावण' लिखा गया है और उसके नीचे 'ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टेड बाय जॉर्ज सोरोस' लिखा गया है। पोस्टर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हुए भाजपा ने लिखा है, "नये जमाने का रावण यहां है। वह दुष्ट है। धर्म विरोधी, राम विरोधी है। उनका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।"
The new age Ravan is here. He is Evil. Anti Dharma. Anti Ram. His aim is to destroy Bharat. pic.twitter.com/AwDKxJpDHB
— BJP (@BJP4India) October 5, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





