भारत

धर्म परिवर्तन करने के सीएम चरणजीत चन्नी के बयान को भाजपा ने बताया शर्मनाक

Nilmani Pal
4 Feb 2022 4:56 PM IST
धर्म परिवर्तन करने के सीएम चरणजीत चन्नी के बयान को भाजपा ने बताया शर्मनाक
x

पंजाब। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम चरणजीत चन्नी के उस बयान को शर्मनाक करार दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब में ईसाई धर्म अपनाने वाले सिखों ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उन्हें सिख समुदाय से प्यार नहीं मिला था। आगे मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा - चरणजीत सिंह चन्नी ने आज ये स्वीकार किया कि जो लोग पंजाब में मिशनरी से ईसाई धर्म को कन्वर्ट करा रहे हैं और सिख धर्म से जो लोग कन्वर्ट हो रहे हैं ईसाई में, उन्होंने कहा कि ये ठीक है क्योंकि हमारे लोगों ने उन्हें प्यार नहीं दिया इसलिए सिख ईसाई बन गए हैं.

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि सीएम चन्नी को केवल चन्नी, हनी और पैसे की परवाह थी। शुरुआत में पैसा जब्त किया गया, फिर हनी को गिरफ्तार किया गया। अब चन्नी की बारी है। पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह किसी भी जांच एजेंसी का काम है..इसके लिए एक राजनीतिक दल को दोष क्यों दें?

Next Story