भारत

भाजपा ने राहुल गांधी को बताया हिंदू विरोधी, संबित पात्रा जमकर बरसे

Admin Delhi 1
10 Sept 2022 4:35 PM IST
भाजपा ने राहुल गांधी को बताया हिंदू विरोधी, संबित पात्रा जमकर बरसे
x

दिल्ली: भाजपा ने राहुल गांधी को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा है कि सिर्फ चुनाव के समय ही राहुल गांधी को मंदिर की याद आती है और चुनाव खत्म होने के साथ ही उनका हिंदू विरोधी चेहरा सामने आ जाता है. भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने तमिल पादरी के साथ राहुल गांधी की मुलाकत के वीडियों में बोली गई बातों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस वीडियो के माध्यम से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सच्चाई सबके सामने आ गई है. उन्होने कहा कि ठीक नवरात्र से पहले मां शक्ति और मां भवानी के अपमान के इस वीडियो ने सबके ह्रदय को व्यथित कर दिया है राहुल गांधी पर चुनावी हिंदू बनने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सिर्फ चुनाव के समय पर ही राहुल गांधी को मंदिर जाना होता है और स्वांग रचना होता है. लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उनका ( राहुल गांधी) असली हिन्दू विरोधी चेहरा सामने आ जाता है जो एक बार फिर से सामने आ गया है.

पात्रा ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे पहले भी कई बार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है- चाहे वो भगवान राम को नकारने का विषय हो या उनके अस्तित्व को लेकर सबूत मांगने का विषय रहा हो और आज उन्होने मां शक्ति का अपमान किया है

Next Story