![भाजपा बूथ अध्यक्ष की हुई पिटाई, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भाजपा बूथ अध्यक्ष की हुई पिटाई, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/05/2287836-untitled-2-copy.webp)
x
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में गांव उजागरपुर में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। गाली गलौज करते हुए पर्ची छीनकर फाड़ दीं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच मतदान कराया जा रहा है। किशनी कस्बा के उजागरपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष से कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। बूथ अध्यक्ष रामसहाय शाक्य निवासी उजागरपुर ने बताया कि वह अपने लोगों को पार्टी द्वारा दी गई पर्चियां बांट रहा था। तभी विवेक यादव, नतिमा यादव, नीशू यादव ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
भाजपा नेता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ से पर्चियां छीन कर फाड़ दीं और उन्हें पैरों से कुचलने लगे। गांव में न रहने की धमकी देने लगे। किसी तरह से वहां से बचकर निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैनपुरी के देवामई बूथ संख्या 44 पर मतदान करने के पत्नी के साथ वापस लौट रहा शख्स कार की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की ओर से एक नामजद पर जानबूझ कर टक्कर मारने का आरोप लगाया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवामई निवासी सुदामा देवी सोमवार को लोकसभा उपचुनाव में अपने पोलिंग बूथ संख्या 44 पर मतदान कर घर वापस आ रहीं थीं, पति राकेश भी उनके साथ आ रहे थे। दोनों जब पोलिंग बूथ से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी मार्ग से गुजर रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, टक्कर लगने से घायल राकेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुदामा देवी ने बताया कि औडेंय मंडल के रहने वाले नामजद जान बूझकर पति को टक्कर मारकर घायल कर दिया, एक बार नहीं पति को तीन बार टक्कर मारी गई। घायल राकेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
Next Story