भारत

भाजपा ने देश में हिंदुओं की आबादी घटने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

jantaserishta.com
9 May 2024 10:05 AM IST
भाजपा ने देश में हिंदुओं की आबादी घटने के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
x
मुस्लिमों की आबादी में 43.15 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: भाजपा ने वर्ष 1950 से 2015 के बीच देश में हिंदुओं की आबादी में 7.82 प्रतिशत की कमी होने पर चिंता जाहिर करते हुए इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि दशकों तक इस देश पर राज करने वाली कांग्रेस के कारण देश में हिंदुओं की यह हालत हो गई है और अगर उन्हें छोड़ दिया जाए तो हिंदुओं के लिए कोई देश नहीं होगा।
भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने देश में हिंदुओं की आबादी घटने से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी 7.8 प्रतिशत कम हो गई। मुस्लिम आबादी 43 प्रतिशत की दर से बढ़ी। दशकों के कांग्रेस शासन ने हमारे साथ यही किया। उन्हें छोड़ दिया जाए तो हिंदुओं के लिए कोई देश नहीं होगा।"
दरअसल, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा जारी किए एक अध्ययन रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत में वर्ष 1950 से 2015 के बीच हिंदुओं की आबादी 7.82 प्रतिशत कम हो गई है। जबकि इन्हीं वर्षों के दौरान देश में मुस्लिमों की आबादी में 43.15 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 1951 में हुई जनगणना के अनुसार, भारत में हिंदुओं की आबादी 84.68 प्रतिशत थी जो वर्ष 2015 में घटकर 78.06 प्रतिशत पर आ गई। यानी इस दौरान देश में हिंदुओं की आबादी में 7.82 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। जबकि 1951 की जनगणना के अनुसार, देश में मुस्लिम आबादी 9.84 प्रतिशत थी जो 2015 में बढ़कर 14.09 प्रतिशत हो गई यानी 1950 से 2015 के बीच देश में मुस्लिमों की आबादी में 43.15 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story