भारत
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर बोली भाजपा- शशि थरूर के बयान का है इंतजार
jantaserishta.com
17 Oct 2022 12:19 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर मतदान जारी है। वहीं इस चुनाव की निष्पक्षता पर इशारों-इशारों में सवाल उठाते हुए भाजपा ने कहा है कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है लेकिन शाम तक शशि थरूर खुद ही इस चुनाव की इनसाइड स्टोरी बता कर दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे। भाजपा ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बता कर यह भी कटाक्ष किया कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के आगामी विधान सभा चुनाव के हार का ठीकरा फोड़ने के लिए बलि के बकरे की तलाश के तहत चुनाव की यह कवायद की जा रही है।
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी मतदान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, यह कांग्रेस का आंतरिक मसला है। हमें शाम तक इंतजार करना चाहिए। मुझे लगता है कि शशि थरूर ही इस पर बयान जारी करेंगे और दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे कि यह चुनाव किस प्रकार का हुआ है और कैसे हुआ है? शशि थरूर ही इस चुनाव की इनसाइड स्टोरी बताएंगे।
कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए पात्रा ने आगे कहा कि इस डूबते जहाज का कप्तान कौन बनता है, उन्हें नहीं पता कि देश को यह जानने में कितनी रुचि है या नही है?
अध्यक्ष पद के इस चुनाव को हिमाचल प्रदेश और गुजरात के आगामी विधान सभा चुनाव की हार का ठीकरा फोड़ने के लिए बलि के बकरे की तलाश की कवायद करार देते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कटाक्ष किया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में स्वयं यह बयान दिया था कि बकरीद में बचेंगे, तो मुहर्रम में नाचेंगे। उन्होंने कहा कि यह बयान देकर खड़गे ने खुद ही सच को स्वीकार कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





