भारत

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र पर बोली भाजपा- जनता से जुड़े मुद्दों पर नहीं हो रही है चर्चा

jantaserishta.com
17 April 2023 5:19 PM IST
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र पर बोली भाजपा- जनता से जुड़े मुद्दों पर नहीं हो रही है चर्चा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा बुलाए गए दिल्ली विधान सभा के विशेष सत्र की आलोचना करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि इसमें जनता से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है।
शराब घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा ने सोमवार को दिल्ली विधान सभा के समीप प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि विधान सभा का सत्र जनता से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा के लिए बुलाया जाता है, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर दिल्ली की विधान सभा में आखिरी चर्चा 29 मार्च 2022 को हुई थी और उसके बाद 11 बैठकें हो चुकी हैं लेकिन उनमें जनहितकारी कोई चर्चा नहीं हुई है।
सचदेवा ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल जो भी विधान सभा सत्र बुलाते हैं वह अपने भ्रष्टाचार को छिपाने और उसको लीपापोती करने के लिए बुलाते हैं। सीबीआई दफ्तर से निकलने के बाद केजरीवाल के चेहरे पर डर साफ दिख रहा था। उन्होंने कल विधान सभा अध्यक्ष के धरने पर बैठने पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि विधान सभा अध्यक्ष एक संवैधानिक पद ही नहीं, बल्कि एक संस्था है और उसकी अपनी एक मर्यादा है, लेकिन केजरीवाल के समर्थन में खड़े होकर उन्होंने इस पद की गरिमा को गिराने का काम किया है।
वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ का हवाला देते हुए कहा कि सीबीआई द्वारा 56 सवाल नहीं पूछे गये बल्कि केजरीवाल के किए 56 पाप हैं जो उनसे 9 घंटे में पूछे गए। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के नेता स्वयं डरे हुए हैं, क्योंकि केजरीवाल ने अपने सभी करीबियों को झूठ और भ्रष्टाचार में फंसाकर जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान विधान सभा की ओर बढ़ते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेटिंग को भी तोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और फिर बाद में पुलिस प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डिटेन कर सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन ले गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story