भारत

कन्या भ्रूण हत्या मामले को दबाने पर भाजपा का कर्नाटक सरकार पर हमला

jantaserishta.com
22 March 2024 1:54 PM IST
कन्या भ्रूण हत्या मामले को दबाने पर भाजपा का कर्नाटक सरकार पर हमला
x
बेंगलुरु: कर्नाटक भाजपा ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर कन्या भ्रूण हत्या मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। कर्नाटक में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर अशोक ने कहा, ''यह शर्मनाक है कि स्वास्थ्य विभाग लिंग-निर्धारण परीक्षणों और कन्या भ्रूण हत्या माफिया नेटवर्क के साथ मिला हुआ है।''
अशोक ने आरोप लगाया, ''जांच अधिकारियों पर रिपोर्ट न देने का दबाव बनाने वाले अधिकारियों के पीछे स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव का हाथ है। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जुड़े ये अधिकारी रिपोर्ट सौंपने में देरी कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, इन घटनाक्रमों के बाद यह साफ है कि कांग्रेस सरकार कन्या भ्रूण हत्या नेटवर्क को दबाने के लिए अदृश्य हाथों के दबाव के आगे झुक गई है।
अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से कहा कि शक्ति और गृह लक्ष्मी जैसे गारंटी कार्यक्रमों से महिला सशक्तीकरण हासिल नहीं किया जा सकता। आपको उस नेटवर्क का पर्दाफाश कर अपनी प्रतिबद्धता दिखानी होगी जो बच्चियों के इस दुनिया में आने से पहले ही उनकी जान ले रहा है।" बेंगलुरु ग्रामीण जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एसआर मंजूनाथ ने बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उन पर रिपोर्ट जमा न करने का दबाव डाला जा रहा है।
अधिकारियों ने हाल ही में बेंगलुरु के करीब स्थित होसाकोटे और नेलमंगला कस्बों में कन्या भ्रूण हत्या के एक मामले का भंडाफोड़ किया था। अधिकारी ने दावा किया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने उन्हें निजी अस्पतालों के खिलाफ रिपोर्ट न देने की चेतावनी दी थी। शिकायत में अधिकारी ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है। अगर उनकी जान को कुछ हुआ तो जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story