बीजेपी हमलावर, प्रियंका गांधी को भेजा ट्रेन टिकट, जानें क्या है पूरा मामला

भरतपुर: राजस्थान में कांग्रेस के एक MLA के बेटे और उसके दोस्तों पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगा है. इसको लेकर कांग्रेस अब बीजेपी के निशाने पर आ गई है. बीजेपी नेता जितेंद्र गोठवाल ने प्रियंका गांधी को ट्वीट कर कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक नाबालिग से रेप किया है. नाबालिग लड़की आपके विधायक के बाहुबल के आगे लड़ नहीं पा रही है. प्रियंका गांधी जी, आपके लिए रेल की टिकट भेज रहा हूं, तुरंत जयपुर आइए, क्योंकि राजस्थान में भी 'लड़कियां हैं, लड़ नहीं पा रही हैं'. अपने इस ट्वीट के साथ गोठवाल ने प्रियंका गांधी के लिए रेल का टिकट भी शेयर किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





