भारत
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल से पूछा सवाल, क्या पैसा लेकर रेस्टोरेंट की टाइमिंग को बदला गया
jantaserishta.com
3 May 2023 1:28 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली आबकारी घोटाले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब बंद कमरे में हुई बातें भी सामने आती जा रही हैं कि मनीष सिसोदिया के सचिव ने कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में कमीशन को 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का फैसला किया गया था। इसके साथ ही भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी संसदीय दल के नेता, दोनों से यह सवाल भी पूछा कि क्या रेस्टोरेंट की टाइमिंग को बदलने का फैसला किसी व्यावसायिक डील के तहत किया गया था। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि अब यह तथ्य बयान में आ चुका है इसलिए अरविंद केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि उन्होंने किस आधार पर कमीशन को बढ़ाने का फैसला किया था।
उन्होंने कहा कि यह भी तथ्य सामने आया है कि रेस्टोरेंट मालिकों को बुलाकर भी पैसा इकट्ठा किया गया और बदले में उनसे यह कहा गया कि रेस्टोरेंट की टाइमिंग बदल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके संसदीय दल के नेता, दोनों को यह बताना चाहिए कि क्या टाइमिंग को बदलने का फैसला किसी व्यावसायिक डील के तहत किया गया था।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के घोटाले एक-एक करके सामने आते जा रहे हैं और आप इस पर जवाब देने की स्थिति में नहीं है। लेकिन इसके बावजूद आम आदमी पार्टी अपने आपको सबसे ईमानदार बता रही है और दावा कर रही है कि वो सच बोल रही है जबकि आज हालत यह हो गई है कि आप पार्टी झूठ की पैरवी करती जा रही है लेकिन उसका मास्क उतर रहा है।
BJP National Spokesperson Dr @SudhanshuTrived addresses a press conference at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/8lXARiuBRt
— BJP (@BJP4India) May 3, 2023
Tagsदिल्ली आबकारी घोटालाअरविंद केजरीवालसुधांशु त्रिवेदीरेस्टोरेंटdelhi excise scamarvind kejriwalsudhanshu trivedirestaurant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





