भारत
भाजपा ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की
jantaserishta.com
23 March 2023 12:37 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राजस्थान में जारी घमासान को थामने के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को हटाकर लोक सभा सांसद सी.पी.जोशी को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
वहीं दिल्ली में अब तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे वीरेंद्र सचदेवा को अब भाजपा आलाकमान ने दिल्ली का पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
इसके अलावा भाजपा ने बिहार और ओडिशा में भी नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा में पूर्व मंत्री मनमोहल सामल को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
Tagsभाजपाभाजपा प्रदेश अध्यक्षप्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तिदिल्लीBJPBJP state presidentappointment of state presidentsDelhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





