भारत
भाजपा ने नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की
jantaserishta.com
25 Sept 2023 3:25 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नागालैंड, मेघालय और पुड्डुचेरी में पार्टी संगठन में बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड, रिकमैन मोमिन को मेघालय और एस. सेल्वगनबथी को पुड्डुचेरी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नागालैंड,मेघालय और पुड्डुचेरी के नए प्रदेश अध्यक्षों की नई संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर अलग-अलग पत्र जारी करते हुए बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी संगठन में बदलाव कर उसे और ज्यादा मजबूत करने के मिशन के तहत भाजपा आलाकमान ने नागालैंड प्रदेश भाजपा के अपने वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इसके साथ ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक और पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के पार्टी संगठन में भी फेरबदल करते हुए रिकमैन मोमिन को मेघालय प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने पुड्डुचेरी प्रदेश संगठन में भी बदलाव करते हुए अपने राज्य सभा सांसद एस. सेल्वगनबथी को पुड्डुचेरी भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





