भारत
भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया कर्नाटक चुनाव प्रभारी
jantaserishta.com
4 Feb 2023 11:26 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने कुछ महीने बाद होने वाले कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने इसके साथ ही अपने तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई को राज्य में चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई इन दोनों नियुक्तियों के संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया।
गौरतलब है कि कर्नाटक में इसी वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव होने में अब लगभग तीन महीने का समय ही शेष है। ऐसे में भाजपा ने राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग के जरिए चुनाव में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है। राज्य सत्ता में फिर से वापसी के लिए बनाए गए मेगा प्लान के तहत भाजपा राज्य के लिंगायत मतदाताओं के साथ-साथ वोक्कालिंगा मतदाताओं को भी साधने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही चुनावी जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दलित और आदिवासी मतदाताओं को भी लुभाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।
Tagsभाजपाकर्नाटक भाजपाकर्नाटक चुनाव प्रभारीकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनावधर्मेंद्र प्रधानBJPKarnataka BJPKarnataka Election InchargeKarnatakaKarnataka NewsKarnataka ElectionDharmendra Pradhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





