भारत

बीजेपी ने की दो राज्यों के लिए नए पार्टी प्रमुखों का ऐलान, देखें सूची

jantaserishta.com
26 Jun 2021 4:58 PM IST
बीजेपी ने की दो राज्यों के लिए नए पार्टी प्रमुखों का ऐलान, देखें सूची
x

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो राज्यों के लिए नए पार्टी प्रमुखों का ऐलान किया है. इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी सत्तासीन है और अलग-अलग वजहों से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था. जेपी नड्डा ने शारदा देवी को मणिपुर बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है तो असम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है. हालांकि मणिपुर में पिछले महीने प्रदेश अध्यक्ष के निधन के बाद से यह पद खाली था.

जेपी नड्डा ने भाबेश कलिता को असम बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. हालांकि ये दोनों नियुक्तियां एक हफ्ते पहले 20 जून को की गई थी, लेकिन पार्टी की ओर से इसे आज शनिवार को जारी किया गया है. यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. बीजेपी की ओर से राज्य के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाबेश, रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story