भारत

भाजपा ने गुजरात और पश्चिम बंगाल के राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

jantaserishta.com
12 July 2023 12:31 PM IST
भाजपा ने गुजरात और पश्चिम बंगाल के राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
x
नई दिल्ली: भाजपा ने गुजरात और पश्चिम बंगाल से आगामी राज्य सभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्य सभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए गुजरात से बाबूभाई देसाई और केसरीदेव सिंह जाला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
बता दें कि गुजरात से राज्य सभा के एक भाजपा उम्मीदवार के तौर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहले ही अपना नामांकन कर चुके हैं। इस तरह से गुजरात में भाजपा के सभी उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं। भाजपा ने बुधवार को ही पश्चिम बंगाल से होने वाले आगामी राज्य सभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल से अनंत महाराज को राज्य सभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
आपको बता दें कि गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल से निर्वाचित 10 राज्य सभा सांसदों का कार्यकाल जुलाई-अगस्त 2023 की अवधि के दौरान समाप्त होने जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा इन सीटों के लिए घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 जुलाई है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई है। आवश्यकता पड़ने पर 24 जुलाई को मतदान करवाया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story