भारत

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को भी टिकट

jantaserishta.com
14 March 2021 3:32 PM IST
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को भी टिकट
x

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. पश्चिम बंगाल चुनाव के तीसरी लिस्ट के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. सुप्रियो को टॉलीगंज से टिकट दिया गया है.

एक्टर यशदासगुप्ता को चंडीतला से मैदान में उतारा गया है. सांसद लॉकेट चटर्जी चुरचुरा से चुनाव लड़ेंगी. अंजना बासु सोनारपुर साउथ से, राजीव बनर्जी डोमजुर से, पायल सरकार बेहाला ईस्ट से, अलीपुरद्वार से अशोक लाहिरी को टिकट दिया गया है. बीजेपी की लिस्ट में कई सांसद, एक्टर-एक्ट्रेस और जाने पहचाने नाम हैं.
वहीं, तमिलनाडु के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि तमिलनाडु में बीजेपी एनडीए के साथी के रूप में चुनाव लड़ रही है. हम राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेंगे. प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम से चुनाव लड़ेंगे. वरिष्ठ नेता एच राजा, कराईकुडी से चुनाव लड़ेंगे.
उन्होंने केरल में बीजेपी 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी 25 सीटें 4 पार्टियों के लिए छोड़ी जाएंगी. ई श्रीधरन पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, केरल चुनाव में पूर्व राज्य बीजेपी प्रमुख कुम्मनम राजशेखरन नेमोम सीट से चुनाव लड़ेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story