बीजेपी ने की राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा

नई-दिल्ली। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन को क्रमशः आगामी असम और मध्य प्रदेश के राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। वही इस राज्य सभा उप-चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने उम्मीदवार खड़ा न करने का फैसला किया है. हालांकि, उसकी एक शर्त ने सियासी माहौल गरमा दिया था. कांग्रेस ने बीजेपी के सामने मांग रखी थी कि राज्य सभा के लिए उसका जो भी उम्मीदवार हो वो अनुसूचित जाति वर्ग से होना चाहिए. कांग्रेस का कहना है थावरचंद गहलोत चूंकि अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं और उनके इस्तीफे के कारण से ही ये सीट रिक्त हुई है, लिहाजा बीजेपी अब जो भी उम्मीदवार मैदान में खड़ा करे वो अनुसूचित जाति वर्ग से होना चाहिए. हालांकि कांग्रेस की इस मांग को बीजेपी ने निराधार करार देते हुए कहा है कि बीजेपी में कोई भी फैसला सामूहिक स्तर पर होता है. हाईकमान ये तय करता है कि उम्मीदवार कौन होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





