भारत
भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी, सह-चुनाव प्रभारी के नाम का किया ऐलान
jantaserishta.com
21 March 2024 1:11 PM IST

x
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, वहीं सतीश पुनिया को हरियाणा और अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पार्टी ने विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





