भारत

बीजेपी ने किया सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का ऐलान, सामने आई तस्वीरें

jantaserishta.com
28 Feb 2022 9:11 AM IST
बीजेपी ने किया सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का ऐलान, सामने आई तस्वीरें
x

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में नगर निगम चुनाव के दौरान हिंसा और गड़बड़ी के आरोप में भाजपा ने सोमवार (28 फरवरी) को 12 घंटे का बंद का आह्वान किया है। इधर, बंगाल सरकार ने किसी भी बंद या हड़ताल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि सभी स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे। यह भी तय किया जाएगा कि जरूरी सेवाएं चलती रहें और इसमें कोई रुकावट न आए।



इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा था कि नगर निगम चुनाव में महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों लोग बूथों के अंदर गए। यहां लोकतंत्र को ध्वस्त किया जा रहा है। हमने सोमवार को 12 घंटे बंद (हड़ताल) का आह्वान किया है। बंगाल बंद का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story