भारत

सर्वदलीय बैठक में नीतीश के शामिल नहीं होने पर गुस्से में भाजपा

jantaserishta.com
7 Dec 2022 12:17 PM IST
सर्वदलीय बैठक में नीतीश के शामिल नहीं होने पर गुस्से में भाजपा
x
पटना (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में जी 20 समिट को लेकर आयोजित बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाग नहीं लिए जाने पर भाजपा गुस्से में है। भाजपा ने कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री के सामने आने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश के सर्वदलीय बैठक में नहीं भाग लेने पर कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के अलावा नीतीश को देश के सम्मान के कामों में अब कोई रुचि नहीं रह गई।
उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश की बैठक में नहीं जाना यह सिद्ध करता है जदयू पार्टी और इनकी पूरी जमात छिछली और दोयम दर्जे की राजनीति पर उतारू हो गई है। इससे अधिक निंदनीय कुछ नहीं हो सकता।
इधर, भाजपा के नेता सुशील मोदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी को दो-दो बार धोखा देने वाले नीतीश कुमार की हिम्मत नहीं हुई कि वे प्रधानमंत्री का सामना कर सकें। इस शर्म के कारण नीतीश कुमार एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी20 की तैयारी की बैठक में शामिल होने नही गए।
सुशील मोदी ने कहा ऐसे रवैये से राज्य का नुकसान होगा और बिहार की छवि खराब होगी, लेकिन नीतीश कुमार को इसकी चिंता नहीं है। ऐसा अहंकारपूर्ण व्यवहार राजनीतिक जीवन में उचित नहीं है।
इधर, जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा का कहना है कि भाजपा के सुशील मोदी अनर्गल प्रलाप कर अपने दिल्ली के आकाओं को खुश करने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा को खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि आज वह अकेले क्यों पड़ गई है। गठबंधन छोड़ कर सभी दल बाहर निकल गए है। हमारे नेता को किसी से सीखने की जरूरत नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story