भारत

भाजपा और ओवैसी दोनों जुड़वां भाई: प्रमोद तिवारी

jantaserishta.com
19 Oct 2026 1:33 PM IST
भाजपा और ओवैसी दोनों जुड़वां भाई: प्रमोद तिवारी
x
प्रयागराज: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी परिणाम बताते हैं कि ओवैसी भाजपा के लिए काम करते हैं। इसीलिए वह भाजपा और ओवैसी को जुड़वां भाई कहते हैं।
ओवैसी ने रामपुर में एक सभा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे नेहरू, गांधी या यादव में से किसी को अपना नेता नहीं बनाएंगे। ओवैसी के इस बयान पर आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ओवैसी की क्या हैसियत है कि वे गांधी या नेहरू जैसा कोई व्यक्ति खड़ा कर सकें? उनका काम बस इतना है कि वे जानबूझकर या अनजाने में भाजपा के इशारे पर अल्पसंख्यक वोटों को बांटते हैं। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि यह व्यक्ति भाजपा के लिए काम कर रहा है, जैसा कि चुनाव नतीजों से भी पता चलता है। महाराष्ट्र में उनकी पार्टी ने चार सीटें तो जीतीं, लेकिन वोटों को बांटकर 22 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों को हरवा दिया। वहां भाजपा की सरकार बन गई। बिहार में भी ओवैसी ने कुछ ऐसा ही किया। इनके जीते हुए उम्मीदवार जदयू के साथ चले गए। परिणाम बता रहे हैं कि वे भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते हैं। दोनों जुड़वां भाई हैं—ओवैसी और भाजपा।
वोटी चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश में सरकार बदलनी ही होगी। देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीति विफल हो चुकी हैं। जनता महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति चाहती है और मताधिकार की रक्षा के लिए सरकार बदलना जरूरी है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोटों की चोरी करवाने का आरोप भी लगाया।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में यह क्या हो रहा है। कुछ दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। सलमान खान जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। अब जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है, वे बस किस्मत से बच गए, न कि कानून-व्यवस्था की वजह से, जैसा कि उनकी मां ने कहा कि 'ईश्वर महान है।' वरना, अगर उनके बगल में खड़े व्यक्ति की बंदूक में खराबी न आई होती, तो टाइगर श्रॉफ के साथ कुछ भी हो सकता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story