भारत

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पथराव के बाद मची अफरातफरी, VIDEO

jantaserishta.com
22 July 2026 2:50 PM IST
बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पथराव के बाद मची अफरातफरी, VIDEO
x
अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय जोरदार झड़प हो गई, जब बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे. देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव और लाठीबाजी शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है.

यह प्रदर्शन राहुल गांधी और कांग्रेस के बीते दिन के प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी के देशव्यापी अभियान का हिस्सा था. बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम की ओर मार्च कर रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
बीते दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर NEET-UG 2026 पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में धरना दिया था. बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था और कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया.
इसी घटना के विरोध में बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया था. पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था से समझौता किया और राजनीतिक माहौल को जानबूझकर तनावपूर्ण बनाया.
पटना में तनाव को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए. प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई ताकि दोनों दलों के कार्यकर्ता फिर आमने-सामने न आएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story