भारत
भाजपा व कांग्रेस ने की मेयर के इस्तीफे की मांग तेज, जानें मामला
jantaserishta.com
14 Nov 2022 2:48 PM IST

x
फाइल फोटो
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| एक विवादास्पद पत्र को लेकर मेयर आर्या राजेंद्रन के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया। राजेंद्रन पर आरोप है कि उन्होंने 295 माकपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दिलाने के लिए पार्टी जिला सचिव अनवूर नागप्पन को पत्र लिखा। कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले में प्रदर्शन कर रहे भाजपा पार्षदों ने निगम भवन की छत पर जाकर राजेंद्रन के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ समर्थकों ने राज्य की राजधानी में स्थित निगम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की।
मामले में विरोध प्रदर्शन के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विरोध प्रदर्शनों में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के समर्थन व्यक्त करने के बावजूद मुख्यमंत्री विजयन ने चुप्पी साधे रखी है।
अब सबकी निगाहें 25 नवंबर पर टिकी हैं, जब केरल उच्च न्यायालय मामले की सुनवाई करेगी। न्यायालय ने पहले ही राजेंद्रन और सीबीआई सहित अन्य को नोटिस जारी किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





