भारत
लोकतंत्र को लेकर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस- बी एल संतोष ने राहुल गांधी को इंदिरा गांधी के शासन की दिलाई याद
jantaserishta.com
1 Nov 2022 3:14 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में लोकतंत्र, संविधान और देश के संस्थागत ढांचे को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस एक बार फिर आमने सामने है।
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने एक बार फिर लोकतंत्र और संविधान को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया कि केंद्र में मौजूदा सरकार ( मोदी सरकार) के तहत देश के संस्थागत ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है।
भाजपा की तरफ से पलटवार करते हुए पार्टी संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद नंबर दो की भूमिका अदा करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष राहुल गांधी को उनकी दादी इंदिरा गांधी के शासन काल की याद दिलाने लगे।
बी एल संतोष ने संस्थागत ढांचे को नुकसान होने के राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट कर कहा कि यह एक ऐसी पार्टी के नेता और इंदिरा गांधी के पोते का कथन है जिन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए धरती पर हर संभव प्रयास किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





