भारत

भाजपा और चीन के बीच हैं गहरे संबंध: कांग्रेस

jantaserishta.com
14 Dec 2022 8:11 AM IST
भाजपा और चीन के बीच हैं गहरे संबंध: कांग्रेस
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की केंद्र में सत्तारूढ़ यह पार्टी भारत के साथ चीन के मतभेद की सच्चाई जनता के सामने नहीं रख रही है। सांसद गोगोई ने कहा कि देश हमारी सेना का समर्थन कर रहा है और कांग्रेस पार्टी भी देश की सेना के साथ है। कांग्रेस कार्यालय पर बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "हमने अपनी सेना के साथ समर्थन जताया, लेकिन मुझे लगता है कि भाजपा सरकार का जो रवैया है और सरकार की तरफ से जो बताया जा रहा है, उसमें जरूर बहुत सी खामियां हैं। उन खामियों को उजागर करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। खामियां क्या हैं- भाजपा सरकार देश की आवाम से सीमा पर चीन के साथ इस प्रकार की जो झड़प हो रही है, उस पर जो सच्चाई है, जो तर्क है, उसे छुपा रही है। इसी कारण आज हमने देखा कि सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने कबूल किया है कि भारत की हमारी सीमा के अंदर जो एरिया है, उस पर हजारों स्क्वेयर किलोमीटर पर चीन ने कब्जा किया हुआ है। ये बयान स्वयं रक्षा मंत्री ने सदन में दिया हुआ है और गृह मंत्री बोलते हैं कि एक इंच भी नहीं देंगे।"
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "गौरव गोगोई ने आपको बताया कि कैसे 59 ऐप्स पर पिछले राउंड में पाबंदी लगाई। आज गृहमंत्री बड़ी ऊंची-ऊंची आवाज में हम पर आरोप लगा रहे थे। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि वे ऐप्स, जिन पर पाबंदी लगाई थी, उनसे भारतीय जनता पार्टी के कितने घनिष्ठ संबंध हैं।"
उन्होंने कहा, "यूसी वेब मोबाइल, आप नोट करिए, बड़ा महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के चुनाव में जिन कंपनियों की सहायता ली थी, उनमें से ये थी - यूसी वेब मोबाइल। ये सेवाएं भारतीय जनता पार्टी ने लीं और 2017 में इसी कंपनी पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि ये भारतीयों का डेटा चुराकर चीन भेजती है। लेकिन 2019 में इसी कंपनी को भारतीय जनता पार्टी ने इस्तेमाल किया। भाजपा की मजबूरी क्या थी, हम नहीं जानते।"
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि एक और बड़ा रोचक तथ्य है। भारतीय जनता पार्टी के 14 लोग जब चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से मिलने गए तो क्या तय हुआ- ये तय हुआ कि दोनों विश्व की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टीज हैं, इनका अलायंस होना चाहिए और एक ग्लोबल पॉलिटिकल पार्टी अलायंस बनना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story