भारत

भाजपा और AAP कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर नारेबाजी

jantaserishta.com
27 Oct 2022 11:15 AM IST
भाजपा और AAP कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर नारेबाजी
x

न्यूज़ क्रेडिट :आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: दिल्ली में एमसीडी चुनाव की सुगबुगाहट के बीच अब 'कूड़ा पॉलिटिक्स' पर बवाल शुरू हो गया है. आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा करने के लिए पहुंचने वाले हैं. उनके दौरे से पहले बीजेपी कार्यकर्ता साइट पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.
सीएम केजरीवाल ने बुधवार को ही गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा करने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा था, ' इनके (बीजेपी) एक नेता से मैंने पूछा- 15 साल में नगर निगम में क्या काम किया? शर्माते हुए उसने दो काम बताये. तीन बड़े बड़े कूड़े के पहाड़ बनाये और पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया. कल सुबह (गुरुवार को) इनका गाजीपुर वाला कूड़े का पहाड़ देखने जाऊंगा. आप भी आइयेगा.'
एमसीडी चुनाव की नजदीकि को देखते हुए इस विवाद में कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने आजतक से कहा कि कई लोगों की मौत कूड़े और प्रदूषण से लोगों की मौत हो रही है. केजरीवाल दिल्ली की राजनीति बदलने आए थे, लेकिन दिल्ली की हालत जस की तस हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story