भारत
भाजपा का आरोप, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 4 क्रूर हत्याएं, 13 किसानों ने आत्महत्या की
jantaserishta.com
11 July 2023 3:52 PM IST

x
बेंगलुरु: कर्नाटक भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया है कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद चार क्रूर हत्याएं हुई हैं और 13 किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाए अभी सिर्फ 50 दिन हुए हैं। इतने दिनों में ही साफ संकेत दिया है कि सत्तारूढ़ दल आने वाले दिनों में किस हिंसक रास्ते पर चलने का इरादा रखता है।
जैन धर्मगुरु और एक युवा ब्रिगेड कार्यकर्ता सहित राज्य में चार क्रूर हत्याएं हुई हैं। इसके अलावा 13 किसानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इतना ही नहीं एक पुलिस कांस्टेबल और एक बस चालक ने आत्महत्या की भी कोशिश की। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का तुगलक प्रशासन उनके दूसरे कार्यकाल में भी जारी है। भाजपा ने आरोप लगाया, हत्याएं, जबरन वसूली, किसानों की आत्महत्या, कांग्रेस कर्नाटक को हिंसक राज्य बनाने की गारंटी देती है। भाजना ने पोस्ट को टाइटल दिया है, 'कांग्रेस सत्ता में आई और आतंक फैलाया'।
भाजपा ने कहा है कि एक जैन धर्मगुरु, टी नरसिपुरा में एक हिंदू युवक, मंगलुरु में एक मजदूर और कलबुर्गी में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या कर दी गई है। भाजपा पार्टी ने आत्महत्या के दो प्रयासों और आत्महत्या करने वाले किसानों के नामों की डिटेल भी साझा की है। भाजपा ने कहा है कि वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी ने जैन धर्मगुरु की हत्या और युवा ब्रिगेड के युवाओं की हत्या की जांच के लिए दो तथ्यान्वेषी (फैक्ट-फाइंडिंग) समितियों का गठन किया है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक सरकारकर्नाटक बीजेपीकर्नाटक कांग्रेसKarnatakaKarnataka NewsKarnataka GovernmentKarnataka BJPKarnataka Congress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





