भारत

भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव को लेकर गुमराह करने का लगाया आरोप

jantaserishta.com
27 Jan 2023 4:40 PM IST
भाजपा ने सीएम केजरीवाल पर दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव को लेकर गुमराह करने का लगाया आरोप
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पत्र लिखकर दिल्ली के नागरिकों और व्यापारियों से माफी मांगने की मांग की है।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव आयोजित करने की घोषणा करके और फिर इसे भूलकर दिल्ली के नागरिकों विशेषकर व्यापारियों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार की निंदा की है।
केजरीवाल को लिखे पत्र में कपूर ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा बिना प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त किए ही महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की गई और सरकारी खजाने पर पड़ने वाले खर्च के बोझ को लेकर वे दिल्ली सरकार के रवैये की निंदा करते हैं। भाजपा नेता ने इस महोत्सव के प्रचार-प्रसार पर खर्च किए गए सरकारी खजाने के पैसे को केजरीवाल या उनकी पार्टी द्वारा वापस करने की मांग भी की।
कपूर ने कहा कि 6 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर विश्वास करते हुए कई व्यापारियों ने माल का स्टॉक कर लिया था और अब वे पैसा खोने की स्थिति मे हैं।
पत्र में कहा गया है कि यह दुख की बात है कि मुख्यमंत्री ने लापरवाही से काम लिया और आज तक भी दिल्ली के नागरिकों और व्यापारियों से माफी मांगने और महोत्सव की घोषणा को वापस लेने की घोषणा करने के लिए शिष्टाचार तक नहीं दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि, घोषणा के मुताबिक 28 जनवरी 2023 को दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव शुरू होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है इसलिए मुख्यमंत्री केजरीवाल को आगे आकर आज दिल्ली के नागरिकों और व्यापारियों से माफी मांगनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story